नई दिल्ली, मार्च 14 -- बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह की जर्नी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। सिंगिंग करियर की बात करें तो उन्होंने कई यादगार गाने दिए हैं। 'आज की पार्टी' से लेकर 'सावन में लग गई आग' जैसे सुपरहिट गानों को अपनी आवाज देने वाले मीका सिंह की सिक्योरिटी बहुत टाइट रहती है। उनकी सुरक्षा में तमाम बॉडीगार्ड लगे रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आज से कई साल पहले जिस बॉडीगार्ड ने मीका सिंह को सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था, आज वह उनकी सिक्योरिटी टीम का हिस्सा है। मीका ने फराह खान के साथ बातचीत में बताया कि उनके बॉडीगार्ड करतार ने आज से 30 साल पहले उनके लिए काम करने से मना कर दिया था और उन्हें स्ट्रगलर कहकर टाल दिया था।जब बॉडीगार्ड ने मीका के लिए काम करने से किया इनकार मीका ने फराह खान को अपने दिल्ली वाले फार्महाउस पर बुलाया था, ज...