औरैया, अगस्त 10 -- औरैया, संवाददाता। मिहौली ओवरब्रिज के पास बाइक पर जा रही महिला के गले से चेन लूटने की घटना का कोतवाली पुलिस और एसओजी-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। पुलिस ने चेन स्नैचिंग के आरोपित 21 वर्षीय ज्ञानेन्द्र उर्फ साहिल निवासी शीतलपुर थाना घाटमपुर, कानपुर नगर को गिरफ्तार किया है। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की नई अपाचे बाइक, 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 15,150 रुपये बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने औरैया के अलावा जून में बांदा और दो जुलाई को जालौन में भी अपने साथी के साथ चेन स्नैचिंग की बात स्वीकार की है। आसपास के जिलों में हुई ऐसी अन्य घटनाओं में भी उसकी संलिप्तता को देखा जा रहा है। अजीतमल थाना क्षेत्र के हजरतपुर निवासी रघुनन्दन सिंह ने 30 ज...