मिहीपुरवा की उन्नति सिंह बनीं मिस लखनऊ
बहराइच, अगस्त 10 -- मिहींपुरवा, संवाददाता । मिहींपुरवा नगर पंचायत की गुरुद्वारा कॉलोनी निवासी आनंद सिंह की बेटी उन्नति सिंह ने मिस लखनऊ का खिताब जीतकर क्षेत्र के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन किया है। उन्नति की इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्नति सिंह वर्तमान में लखनऊ के आईटी गर्ल्स पीजी कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह सिविल सर्विस की तैयारी में भी जुटी हैं। उनका सपना भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश और समाज की सेवा करना है। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रही हैं। उन्नति के पिता आनंद सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही मेधावी रही है। उन्होंने कहा कि उन्नति ने जो सपना देखा है, उसे पूरा करने के लिए पूरा परिवार उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। उन्नति की माता प्रिया सिंह गृहिणी होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.