मिहींपुरवा में तेंदुए का कहर, सो रही वृद्धा पर किया हमला
बहराइच, सितम्बर 10 -- मिहींपुरवा, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के समीपवर्ती गांवों में तेंदुओं के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रमपुरवा के मुखिया फार्म का है, जहां बुधवार देर रात एक तेंदुआ घर के आंगन में घुस आया और चारपाई पर मच्छरदानी लगाकर सो रही वृद्धा पर हमला कर दिया। पीड़िता की पहचान जयवंती (65) पत्नी अकलू के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार देर रात तेंदुआ चुपचाप आंगन में घुसा और सो रही महिला पर झपट्टा मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जयवंती की चीख सुनकर परिजन जाग गए और तेंदुए को देखकर शोर मचाने लगे। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी एकत्र हो गए, जिसके बाद तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.