बहराइच, अप्रैल 3 -- मोतीपुर। नगर पंचायत मिहींपुरवा में बीते करीब एक महीने से भारत गैस की गाड़ी न भेजे जाने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर की गाड़ियां न पहुंचने से जहां घरेलू उपभोक्ताओं की दिनचर्या प्रभावित हुई है। वहीं छोटे व्यापारियों का कामकाज भी बाधित हो गया है। उद्योग व्यापार मंडल मिहींपुरवा के अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री विजय पोरवाल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, गुंजन मिश्रा आदि पदाधिकारियों ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि एक महीने से गैस आपूर्ति बंद होने से उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। प्रशासन को इस समस्या का शीघ्र समाधान करना चाहिए ताकि आमजन को राहत मिल सके। भारत गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि गाड़ी नगर में न भेजे जाने पर नानपारा चक्कर लगाना पड़ रहा है। महंगे दामों पर वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.