बहराइच, जून 10 -- बहराइच,संवाददाता। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025-26 के तहत जनपद की अंतिम मतदाता सूची बुधवार को प्रकाशित कर दी गई। अपर जिलाधिकारी/निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि प्रकाशित सूची के अनुसार जनपद बहराइच में कुल मतदाताओं की संख्या 25 लाख 52 हजार 892 है। इसमें पुरुष और महिला मतदाता शामिल हैं।एडीएम ने बताया विकासखंडवार आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा मतदाता मिहींपुरवा ब्लॉक में 2 लाख 65 हजार 153 हैं। इसके बाद फखरपुर में 2 लाख 07 हजार 112, शिवपुर में 2 लाख 02 हजार 141 और चित्तौरा में 1 लाख 96 हजार 964 मतदाता हैं। सबसे कम मतदाता कैसरगंज ब्लॉक में 1 लाख 31 हजार 416 हैं। यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में 81,146 मतदाता घटे अन्य ब्लॉकों में जरवल 1 लाख 74 हजार 006, हुजूर...