मिहींपुरवा कस्बे में फुंका ट्रांसफार्मर, 12 दुकानों-मकानों में लगी आग
बहराइच, जून 20 -- मोतीपुर (बहराइच), संवाददाता। बहराइच के नगर पंचायत मिहींपुरवा के वार्ड नंबर-9 स्थित बड़ी बाजार के मुख्य चौराहे पर शुक्रवार देर रात खुले ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर लगभग एक दर्जन दुकानें व मकान जलकर राख हो गए। आग की जद में एक कार भी खाक हो गई। घटना से बाजार क्षेत्र में कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी उस पर पूरी तरह काबू पा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाजार के बीच खुले में रखे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली जिसके बाद आग तेजी से आसपास की दुकानों तक फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत है कि दुकानों में कोई नहीं था। आग की चपेट में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.