जामताड़ा, मार्च 19 -- मिहिजाम में हिन्दू नववर्ष पर भव्य शोभायात्रा निकाली मिहिजाम, प्रतिनिधि।हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 का स्वागत धूमधाम से किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में गुरुवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु केसरिया रंग की पगड़ी पहनी थी और हाथों में धर्म ध्वजा लिए हुए थे। डीजे की धुन पर जय श्री राम के उदघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। शोभायात्रा की शुरुआत बेसिक स्कूल के परिसर से हुई। शोभायात्रा मेन रोड से होते हुए स्टेशन चौक, मुख्य बाजार से वापस बेसिक स्कूल में समापन हुआ। उमस भरी गर्मी के बावजूद भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार रहा। शोभायात्रा के दौरान भारत माता और राम सीता लक्ष्मण और बजरंगबली की आकर्षक झांकी निकाली गई। इस शोभायात्रा के दौरा...