जामताड़ा, मार्च 15 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। मिहिजाम थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम को बच्चा चोर होने के संदेह में स्थानीय लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया। जिसके बाद मेन रोड स्थित रेलवे फाटक और जैन मंदिर के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान कुछ लोगों ने बिना पुष्टि किए दोनों युवकों को बच्चा चोर बताकर उनका वीडियो बनाकर यूट्यूब पर भी अपलोड कर वायरल कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से दोनों युवकों को सुरक्षित निकालकर थाना ले गई। थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया। थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि दोनों युवक हरियाणा के रहने वाले हैं और मिहिजाम में रेलवे की परीक्षा देने आए थे। पूछताछ में उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.