जामताड़ा, अप्रैल 10 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में बीते बुधवार को आर्या लॉज के पास एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ बाइक चोरी करते पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवघर के चितरा निवासी कुल्दीप यादव 23 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी कुशबेदिया निवासी दिनेश्वर रजक की बाइक चोरी करने की कोशिश कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मिहिजाम थाना कांड संख्या 19/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी को गुरुवार को जामताड़ा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि आरोपी प्रोफेशनल चोर है और चितरा थाना में भी इसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। आरोपी के पास से बाइक की तीन चाभियां बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि बाइक चोर के पकड़े जाने से था...