मिहिजाम में खलिहान विवाद को लेकर मारपीट, 04 घायल
जामताड़ा, मई 1 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पियालशोला में गुरुवार को जमीन के एक छोटे से टुकड़े (खलिहान) को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- घोड़थम्भा: मारपीट कांड में फरार आरोपियों के घर चिपकाया इश्तेहारविवाद का कारण पुलिस के अनुसार, विवाद खलिहान की जमीन के उपयोग को लेकर शुरू हुआ था। देखते ही देखते बात गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की छानबीन में जुट गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.