जामताड़ा, मार्च 11 -- मिहिजाम नगर परिषद ने हाट की बंदोबस्ती के लिए निकाली निविदा मिहिजाम, प्रतिनिधि।नगर परिषद मिहिजाम ने मंगलवार एवं शनिवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट की बंदोबस्ती के लिए निविदा आमंत्रित की है। इस संबंध में नगर परिषद कार्यालय की ओर से सेरात बंदोबस्ती आमंत्रण सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार मिहिजाम हाट में अस्थायी हाट दुकानदारों से वसूली के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 (01 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक) के लिए बंदोबस्ती की जाएगी। इसके लिए दाग नंबर 3106/बी एवं 846/बी में स्थित लगभग 1.40 एकड़ क्षेत्रफल वाले हाट का न्यूनतम डाक मूल्य 8,25,893 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं डाक में भाग लेने के लिए 2,06,473 रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...