जामताड़ा, मई 3 -- मिहिजाम,प्रतिनिधि। मिहिजाम थाना क्षेत्र के बोदमा स्थित जीतपुर जंगल से शनिवार को पुलिस ने दो शव बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को शिनाख्त कर लिया है। मृतक युवक की पहचान बोदमा निवासी सागेन हांसदा और मृतका युवती की पहचान पश्चिम बंगाल के सालानपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव निवासी मालती मुर्मू के रूप में हुई है। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान और थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि शवों की शिनाख्त बैग में मिले मोबाइल व अन्य कागजों से हुई है। घटनास्थल से पुलिस ने बैग, मोबाइल और एक शीशी बरामद हुई है। शीशी के अंदर द्रव्य है,जो जहरीले पदार्थ जैसी प्रतीत हो रही है। बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है。 यह भी पढ़ें- लालगंज के कोवा मुहम्मदपुर गांव में नवविवाहिता की हत्या, सास गिरफ्तार हत्य...