मिहिजाम: वज्रपात से 15 वर्षीय छात्र चिरंजीत की मौत
जामताड़ा, अक्टूबर 7 -- थाना क्षेत्र अंतर्गत सिउली बाड़ी पंचायत के राखापाड़ा आदिवासी टोला में बुधवार को तेज गरज के साथ हुए वज्रपात की चपेट में आने से 15 वर्षीय होनहार छात्र चिरंजीत हेंब्रम की मौत हो गई। जबकि उसका साथी अचेत हो गया। मृतक चिरंजीत केलाही उत्क्रमित उच्च विद्यालय का छात्र था। उसके माता-पिता किसान हैं। बुधवार को चिरंजीत अपने मित्र के साथ पास के खेत में गया हुआ था। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और चिरंजीत वज्रपात की चपेट में आ गया। जिससे चिरंजीत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं उसका साथी वज्रपात की इस घटना में बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना की खबर फैलते ही पूरे सिउलीबाड़ी पंचायत में सन्नाटा पसार गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि घटना के बाद ग्रामीण और परिजन दोनों घायल को जामताड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.