काशीपुर, मार्च 14 -- बाजपुर, संवाददाता। शनिवार को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने ही परिजनों पर उसकी बेटी की अश्लील वीडियो बनाकर उसके होने वाले पति को भेजकर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री का रिश्ता तय हुआ था। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे उन्हें पता चला कि उनके नाती, पुत्री, पुत्रवधू, पुत्रों ने मिलकर षड्यंत्र रचा। आरोप है कि इन लोगों ने उनकी पुत्री की कुछ अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसके होने वाले ससुराल पक्ष को भेज दिए। पीड़िता के अनुसार, उनके पति की मृत्यु के बाद वह बेहद मुश्किलों से परिवार का पालन-पोषण कर रही हैं। उन्हें उम्मीद थी कि बेटी का हाथ पीले होने के बाद घर की परेशानियां कम होंगी, लेकिन उनके अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.