गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढवा, प्रतिनिधि। झारखंड की होनहार बेटी 22 वर्षीया श्रुति मिश्रा ने गोवा में आयोजित मिस एंड मिसेज महाराष्ट्र प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 'मिस महाराष्ट्र फर्स्ट रनर-अप का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल स्वयं को बल्कि पूरे झारखंड की प्रतिभाओं और रचनात्मकता को गौरवान्वित किया है। श्रुति गढ़वा के उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की पुत्री हैं। वह मूल रूप से बोकारो स्टील सिटी झारखंड से संबंध रखती हैं। वह पुणे में बीबीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उनकी अतिरिक्त गतिविधियों, मंच कला और व्यक्तित्व विकास में विशेष रुचि रही है। उक्त प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन कारा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। उसके संस्थापक ज़ोया सिराज शेख (मिस यूनिवर्स रनर अप ) हैं। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.