देहरादून, जून 5 -- एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की ओर से आयोजित मिस टीन उत्तराखंड 2026 सीजन 5 के लिए प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित दून ज्वैलर्स में फ्रेश फेस सब-टाइटल का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के लिए हुए ऑडिशन के बाद चयनित 20 फाइनलिस्ट्स ने इस राउंड में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रस्तुति और आकर्षक लुक्स का मूल्यांकन किया गया। एम्बेलिश टैलेंट मैनेजमेंट की निदेशक ख्याति शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से आई युवतियां इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मिस टीन उत्तराखंड के अंतर्गत विभिन्न सब-टाइटल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 14 जून को देहरादून स्थित होटल गेटवे में मिस टीन उत्तराखंड 2026 का ग्रैंड फिनाले होगा। फिनाले से पहले प्र...