आगरा, मई 4 -- हर महिला के भीतर हुनर की एक ऐसी कहानी होती है, जो सही मंच मिलने का इंतजार करती है। मिस एंड मिसेस एशिया यूनिवर्स सीजन-10 उसी कहानी को दुनिया के सामने लाने का मौका लेकर आया है। मुंबई में होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। पिछले 10 वर्षों में यह पेजेंट सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं रहा, बल्कि महिलाओं को आत्मविश्वास, समझ और अपनी अलग पहचान बनाने का मंच देता रहा है। इस बार भी मिस, मिसेस और एलीट (48 प्लस) कैटेगरी में प्रतियोगिता होगी। इच्छुक प्रतिभागी और ब्रांड्स www.asiauniverseofficial.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...