मेरठ, फरवरी 2 -- सरधना। रविवार को नगर स्थित ऐतिहासिक चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मिस्सा बलिदान कर विश्व शांति, भाईचारे और मानव कल्याण की प्रार्थना की। सुबह से ही चर्च परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। दिनभर चर्च परिसर में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। प्रार्थना सभा के दौरान फादर्स ने प्रभु यीशु मसीह व माता मरियम के संदेश सुनाते हुए कहा कि प्रभु यीशु ने हमेशा प्रेम, क्षमा और सेवा का मार्ग दिखाया है। उन्होंने सिखाया कि शत्रु से भी प्रेम करो और जरुरतमंदों की मदद करो, यही सच्ची आराधना है। वहीं, माता मरियम का संदेश धैर्य, त्याग और शांति का प्रतीक है। फादर ने कहा कि आज के दौर में प्रभु यीशु और माता मरियम के इन संदेशों को अपनाकर ही समाज में सौहार्द्र और अमन-चैन कायम किया जा सकता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.