हरिद्वार, नवम्बर 23 -- कनखल थाना अंतर्गत गांव मिस्सरपुर में इन दिनों हाथियों की आवाजाही बढ़ती जा रही है। शानिवार देर शाम सात बजे एक हाथियों का झुंड आबादी में घुस गया और जमकर उत्पात मचाया। आबादी से निकलने के प्रयास में हाथी ने एक ग्रामीण की चार दीवारी को भी तोड़ दी। इससे दस दिन पूर्व भी हाथियों ने गैस गोदाम की चारदीवारी को तोड़ दिया था। आबादी में हाथियों के आने पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन प्रभाग को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी वन प्रभाग को कोई कर्मचारी समय से मौके पर नहीं पहुंचा। बताया कि हाथी घंटों तक आबादी में इधर से उधर घूमते रहे। आरोप है कि इस दौरान घरों के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण राजेश सैनी, राकेश सैनी, मनोज सैनी, दीपक, ललित, पंकज चौहान, अमित, सोनू, सुनील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.