हरिद्वार, जनवरी 4 -- पथरी क्षेत्र के मिस्सरपुर की आवासीय कॉलोनी में हाथियों की बढ़ती आवाजाही ने आमजन की नींद उड़ा दी है। शनिवार देर रात हाथियों का झुंड वहां घुस आया, जिससे अफरातफरी मच गई। लोग जान बचाकर भागते नजर आए। उनका आरोप है कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग के कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचे। हाथी कई घंटे तक घूमते रहे और इस दौरान घरों के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा। राजेश सैनी, राकेश सैनी, मनोज सैनी, दीपक, ललित, पंकज चौहान, अमित, सोनू, सुनील, राजकुमार, मुन्ना और शोभित ने बताया कि हाथियों का झुंड लगभग रोज आबादी वाले इलाकों में पहुंच रहा है। डर के कारण लोग शाम ढलते ही बच्चों को घरों में बंद कर देते हैं। अब हाथी सुबह के समय भी आने लगे हैं, जिससे स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने वन प्रभाग से नुकसान का मुआ...