प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर में दो दिन पूर्व रास्ते में राजमिस्त्री पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ कंधई पुलिस ने मंगलवार देरशाम केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित की मां हीरावती ने कहा कि उनका बेटा रंजीत कुमार राजमिस्त्री का कार्य करता है। बीते सोमवार रात लगभग साढ़े सात बजे वह काम कर घर आ रहा था, रास्ते में घर से 100 मीटर पहले पन्नालाल वर्मा की दुकान के पास पुराने विवाद में घात लगाए बैठे पिता-पुत्र सहित चार लोगों ने उसपर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया, हल्ला गुहार पर जब आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। एसओ कंधई सतेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि हीरावती की तहरीर पर पुरुषोत्तमपुर निवासी नन्हे लाल, उसके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.