मुजफ्फर नगर, जनवरी 11 -- रविवार की शाम को जीटी रोड पर बाइक मिस्त्री के अपहरण की सूचना से हडकंम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला झूठा पाया गया। जीटी रोड पर इरफान बाइक मिस्त्री का काम करता है। रविवार की शाम को मिस्त्री की दुकान पर एक गाड़ी आकर रुकी, जिसमें से उतरे दो-तीन लोग दुकान पर पहुंचे। मिस्ट्री को दुकान से उठाकर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मिस्त्री को ले जाने का कारण पूछा तो उनको पीछे कर दिया गया। मिस्त्री को लेकर गाड़ी चली गई। गाड़ी जाने के बाद लोगों ने मिस्त्री के अपहरण को लेकर शोर मचा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। बताया गया है, कि मिस्त्री का अपहरण नहीं हुआ है। टीम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.