झांसी, फरवरी 13 -- झांसी (समथर)। झांसी के समथर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव बड़ोखरी से पांच दिनों से लापता फ्रिज मिस्त्री का शव गुरुवार को जालौन में नहर में मिला था। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने समथर-साकिन सड़क जाम कर दी। वहीं जैसे ही शव उरई से पहुंचते ही गम के बीच ग्रामीण का गुस्सा और बढ़ गया। उन्होंने शव उतारकर जमीन पर रखकर जाम लगाने की कोशिश की। बेटे हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की आवाज उठाई। पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीण मानें। आधी रात को मृतक को दफनाया गया। मोहल्ला खान बहादुर पुरानी पुलिस चौकी निवासी अफसर (29) बेटा सत्तार खां राइन फ्रिज का मिस्त्री था। पिछले दिनों वह वह अपने दोस्तों के साथ मौजा बडोखरी के खेतों में पिकनिक पार्टी मनाने गया था। फिर घर नहीं लौटा। मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.