फिरोजाबाद, जून 14 -- एटा में निर्माणाधीन मकान में काम करते समय सीमेंट की बोरी गिरने से एक मिस्त्री की मौत हो गई थी। रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन नगला भाऊ स्थित ठेकेदार के घर पहुंचे और शव उसके घर के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग कर हंगामा करते रहे। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजन लौटे। एत्माद्दौला के गौतमनगर यमुना ब्रिज निवासी 35 वर्षीय सनी पत्थर मिस्त्री था। वह एटा में महिला थाने के पास बन रहे मकान में काम करने ले गया था। इस दौरान उस पर बोरी गिरने से मौत हो गई। आगरा में शव का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर थाना दक्षिण में नगला भाऊ स्थित ठेकेदार भोला के घर पहुंचे। घर में ताला बंद होने पर शव को घर के बाहर रखकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में पुलिस पहुंची और कार्रवाई का आ...