मिस्ड कॉल से बिजली का बिल मिलेगा, हरियाणा बिजली निगम ने संपर्क के 11 माध्यम सार्वजनिक किए
फरीदाबाद, जून 21 -- बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के तत्काल समाधान और सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उपभोक्ताओं के लिए संपर्क के 11 विभिन्न माध्यम सार्वजनिक किए हैं। निगम मुख्यालय के अनुसार अब उपभोक्ता 7669875768 पर मिस्ड कॉल देकर व्हाट्सऐप के जरिए बिल सहित विभिन्न तरह की सेवाएं ले सकते हैं। हालांकि, बिजली निगम के रिकॉर्ड में पंजीकृत उपभोक्ता ही इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने के साथ ही शिकायतों की संख्या भी बढ़ जाती है। ऐसे समय में अक्सर बिजली कंट्रोल रूम और अधिकारियों के फोन नंबर व्यस्त रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए निगम ने वैकल्पिक संपर्क साधनों की जानकारी सार्वजनिक की है। यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के दो अवैध कॉलोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.