बुलंदशहर, फरवरी 16 -- सिकंदराबाद के मोहल्ला अंसारियान निवासी युसूफ अंसारी ने बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए नगर का नाम रोशन किया है। 13 फरवरी को अलीगढ़ में आयोजित राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के अंतर्गत मिस्टर यूपी प्रतियोगिता में युसूफ अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ बॉडीबिल्डिंग के तत्वावधान में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबले के बीच युसूफ ने अपने शानदार फिजीक और बेहतरीन प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।इसके बाद 15 फरवरी को दिल्ली में आयोजित मिस्टर दिल्ली प्रतियोगिता में भी युसूफ अंसारी ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी हासिल की। अपने वेट कैटेगरी की सभी प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन अन्य प्रतिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.