कानपुर, दिसम्बर 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कैलाश भवन सभागार में बीएससी कृषि, बीएससी वानिकी, बीएससी उद्यान एवं कम्युनिटी साइंस के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें आशीष राठौर मिस्टर फ्रेशर्स एवं मीनाक्षी रंजन मिस फ्रेशर्स चुनी गई। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलपति व मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने किया। इस मौके पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मुनीश कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. नौशाद खान, डॉ. सीएल मौर्या आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.