मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- मुरादाबाद। आईएफटीएम विवि में स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के स्टूडेंट डेवलपमेंट सेल की ओर से मैनेजमेंट विभाग के छात्रों ने गेट-टु गेदर पार्टी 'आलोहा' का आयोजन किया। कार्यक्रम अध्यक्ष व स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की निदेशक डॉ. निशा अग्रवाल, बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के विभागाध्यक्ष व आईक्यूएसी के निदेशक डॉ. राकेश कुमार यादव, होटल मैनेजमेंट विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मेघा भाटिया एवं कॉमर्स विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार सक्सेना तथा मैनेजमेंट विभाग के डॉ. हिमांशु गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्पण व दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र मुकुल प्रताप को मिस्टर फेयरवेल तथा एमबीए, अंतिम वर्ष की छात्रा साक्षी को मिस फेयरवेल चुना गया। इस दौरान एमबीए क...