रिषिकेष, फरवरी 5 -- निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में गुरुवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गीत और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। समारोह में ओजस वार्ष्णेय को मिस्टर फेयरवेल और अनन्या ध्यानी को मिस फेयरवेल चुना गया। गुरुवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज, व्यवस्थापक संत जोधसिंह महाराज, चेयरमैन डॉ. एसएन सूरी, शैक्षिक सलाहकार रेनू सूरी, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णास्वामी और हेडमिस्ट्रेस नीरू अरोड़ा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों द्वारा शबद गायन से हुई। इसके बाद नृत्य, गीत, लघु नाटिका और विभिन्न गतिविधियों ने समारोह को आकर्षक बना दिया। समारोह में विभिन्न टाइटल भी प्रदान किए गए। मिस्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.