मिस्टर चापाकल पुस्तक का विमोचन
धनबाद, मई 15 -- धनबाद। अखिल भारतीय गुजराती समाज की ओर से हास्य-व्यंग्य के चर्चित कवि बसंत जोशी के प्रथम हास्य-व्यंग्य कविता संग्रह मिस्टर चापाकल का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम गुरुवार को जलाराम मंदिर धोवाटांड़ शास्त्रीनगर में हुआ। अध्यक्षता झारखंड इकाई के अध्यक्ष परेश ठक्कर, संचालन किरिट चौहान तथा धन्यवाद ज्ञापन दीपेश याज्ञनिक ने किया। पुस्तक में कुल 66 कविताएं हैं। मिस्टर चापाकल इनकी शीर्षक कविता है। गोपाल ठक्कर ने कहा कि बसंत जोशी गुजराती समाज का गौरव और कोयलांचल की शान हैं। भूतपूर्व अध्यक्ष परेश भाई चौहान ने कहा कि गुजराती समाज गौरवान्वित है। कमल त्रिवेदी ने कहा कि इनकी कविता में हास्य भी है और चुभन भी। पुस्तक की भूमिका लिखने वाले पत्रकार जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि अब तक लोग जोशी जी को मंच से सुनते थे, अब पाठक पुस्तक का आनंद उठाएंगे। मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.