खगडि़या, अप्रैल 6 -- खगड़िया। शहर के गौशाला रोड स्थित एक होटल में रविवार को मिस्टर एंड मिसेज खगड़िया सीजन 3 के ऑडिसन फैशन शो का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फैशन शो के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न थीम पर आधारित परिधानों में रैंप वॉक कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं दर्शकों को पारंपरिक एवं आधुनिक परिधानों का अनूठा संगम देखने को मिला। जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। जहां निर्णायकों द्वारा प्रतिभागियों के प्रदर्शन, आत्मविश्वास और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया गया। विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इधर आलोक रॉय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.