मिसिर बेसरा और आकाश के बीच मतभेद के बाद नक्सलियों में बिखराव
जमशेदपुर, अगस्त 7 -- भाकपा (माओवादी) के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो सारंडा में पोलित ब्यूरो मेंबर मिसिर बेसरा और सेंट्रल कमेटी मेंबर असीम मंडल उर्फ आकाश के बीच हुए विवाद के बाद ही नक्सली दस्तों में बिखराव शुरू हुआ। सेंट्रल कमेटी सदस्य असीम मंडल उर्फ आकाश के रीजनल ब्यूरो छोड़ने और उसके मूवमेंट को लेकर जांच एजेंसियों के सामने कई अहम जानकारियां आई हैं। सूत्रों के अनुसार, पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा के साथ रणनीति को लेकर मतभेद के बाद ही आकाश ने सारंडा छोड़ दिया था। इसके बाद वह अपने आठ सहयोगियों के साथ सरायकेला, दलमा और बंगाल के कांकड़ाझोर-झाड़ग्राम इलाके में सक्रिय होकर रेड जोन जिसे बंगाल, झारखंड ओडिशा रीजनल कमेटी कहा जाता है, उसे दोबारा खड़ा करने की कोशिश में जुट गया था, लेकिन संसाधनों की कमी, लगातार पुलिस दबाव और संगठन के भीतर अविश्वास के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.