मिसिंग मनीष : ई-मेल का आईपी एड्रेस खंगालने में जुटी पुलिस
मिर्जापुर, जून 2 -- मिर्जापुर। अमेरिका के पेंसिल्वेनिया शहर से पिछले 26 दिनों से लापता मर्चेंट नेवी अफसर मनीष द्विवेदी की तलाश में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब उनके आईपी एड्रेस और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि तकनीकी जांच के जरिए मनीष की वर्तमान लोकेशन का पता लगाने में मदद मिल सकती है। पड़री थाना क्षेत्र के चौहानपट्टी निवासी मनीष द्विवेदी सात मई से पेंसिल्वेनिया से लापता हैं। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक से मुलाकात कर उन्हें पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया था। इसके बाद परिजनों ने 10 मई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से मिलकर मनीष की तलाश कराने की मांग की थी।केंद्रीय यह भी पढ़ें- साइबर अपराधी की मृत्यु सत्यापन रिपोर्ट पेश न करने पर कोर्ट ने दरोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.