बिजनौर, दिसम्बर 3 -- बिजनौर। शहर कोतवाली के मोहल्ला बख्शीवाला में एक बारात उस समय बिना दुल्हन के लौट गई जब निकाह पढ़ाने पहुंचे इमाम साहब ने नाबालिग दुल्हन को देखकर निकाह पढ़ाने से साफ इनकार दिया। दूल्हे की उम्र 45 साल बताई जा रही है। इमाम ने परिजनों को समझाया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को शहर कोतवाली के मोहल्ला बक्शीवाला में स्योहारा से बारात आई थी। बारात में करीब 25 लोग शामिल थे। कम संख्या देखकर ही आसपास के लोगों में कानाफूसी शुरू हो गई थी। इसी बीच बारात में मौजूद एक व्यक्ति लगातार निकाह जल्द कराने की ज़िद कर रहा था, जबकि घराती चाहते थे कि पहले बारातियों को खाना खिलाया जाए, उसके बाद निकाह की रस्म पूरी हो। व्यक्ति के बार-बार जल्दी निकाह कराने की जिद से लोगों का शक हुआ। इस बीच खाना खाने लगी। वहीं इम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.