मिसाल : घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित थीं, जीविका से जुड़ी तो बनीं महिला उद्यमी
भागलपुर, जून 26 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। गोराडीह प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर जिच्छो ग्राम पंचायत की निवासी सविता कुमारी ग्रामीण महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। कभी घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली सविता ने अपनी मेहनत, लगन और जीविका स्वयं सहायता समूह के सहयोग से न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, बल्कि समाज में एक सफल महिला उद्यमी के रूप में पहचान भी स्थापित की है। सविता कुमारी का जीवन पहले सामान्य ग्रामीण महिलाओं की तरह था। परिवार की आजीविका मुख्य रूप से उनके पति अंबुज सिंह की आय पर निर्भर थी। सीमित आय के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में उन्होंने रेशमा जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन में बदलाव की नई शुरुआत की। यह भी पढ़ें- मिसाल : घरेलू जिम्मेदारियों तक सीमित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.