मिसाल: 5 बहनों ने तोड़ दी सदियों की धारणा, पिता की अर्थी को कंधा देकर समाज को दिया बड़ा संदेश
नई दिल्ली, मई 12 -- Bihar News: संपूर्ण विश्व को लोकतंत्र की राह दिखाने वाले बिहार के वैशाली से एक बार फिर समाज को बड़ा संदेश दिया गया। जिले के नया टोला गांव की पांच बहनों ने मिलकर ऐसा का किया जो मिसाल बन गया। समाज में अक्सर यह धारणा रही है कि पिता की अर्थी को बेटा ही कंधा देता है लेकिन, वैशाली थाना क्षेत्र के इस गांव में पांच बेटियों ने इस सोच को बदलते हुए अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए एक नई इबारत लिख दी। आंखों में आंसू, कंधे पर पिता की अर्थी, मुंह में राम नाम सत्य है का मंत्र और दिल में धारणाओं से लोहा लेने वाली फौलादी ताकत। बिहार के वैशाली के एक गांव का यह नजारा जिसने भी देखा वह इन बेटियों के हौसले को सलाम करने से नहीं चूका। जानकारी के मुताबिक नया टोला निवासी 79 वर्षीय तारणि प्रसाद सिंह का निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी ललिता द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.