कटिहार, मई 11 -- कटिहार। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बदलते दौर में जहां बेटियों को लेकर समाज की सोच तेजी से सकारात्मक हो रही है, वहीं कोढ़ा प्रखंड के संदलपुर पंचायत अंतर्गत मकईपुर गांव ने एक ऐसी अनूठी पहल शुरू की है, जो समाज को नई दिशा देने का काम कर रही है। गांव में अब बेटी के जन्म की खुशी सिर्फ मिठाई बांटकर नहीं, बल्कि फलदार पौधा लगाकर मनाई जा रही है। यह पहल न केवल बेटियों के सम्मान का संदेश दे रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की अलख भी जगा रही है।

पौधारोपण का कार्यक्रम हाल ही में गांव के निवासी बादल चौहान के घर बेटी ने जन्म लिया। नवजात के आगमन की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहौल बन गया। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर बच्ची के नाम पर आम का पौधा लगाने का निर्णय लिया। बच्ची के दादा पिंटू चौहान सहित गांव के कई लोगों की मौजूदगी में पौधारोपण किया ग...