फतेहपुर, जुलाई 27 -- फतेहपुर। पूर्व राष्ट्रपति डा.एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं उनके द्वारा किए जाने वाले कामों का बखान कर उन्हें कुशल नायक बताया गया। कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न डा.एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पार्टीजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि उन्होने देश के लिए मिसाइल बनाने के साथ ही एक सफल वैज्ञानिक होते हुए राष्ट्रपति पद की गरिमा का निर्वहन किया। उनके जीवन से युवा पीढ़ी को सबक लेना चाहिए, तथा उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ते हुए खुद सफल होने के साथ ही देश हित में काम करना चाहिए। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद किए गए मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने उन्हे एक कुशल न...