संतकबीरनगर, मार्च 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले से रोजी रोटी के सिलसिले में खाड़ी देशों में गए लोगों की बेचैनी काफी बढ़ गई है। ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग ने भारतीयों की नींद हराम कर दी है। उनका कहना है कि भोर के तीन बजे से ही मिसाइल के हमले शुरू हो जाते हैं और लगातार सायरन बजता रहता है। हलक सूख जा रहा है। ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिल रहा है। ऊपर से मां-बाप और बीवी-बच्चों का प्यार उन्हें परेशान करके रख दिया है।दुबई गए अमावा निवासी अफजल हुसैन, सऊदी से महुली निवासी अफजल उर्फ गोलई नाई, पंकज शर्मा, सगीर अहमद, छितही निवासी सदफ के पिता नन्हे अंसारी, अता उररहमान, करीम, अजीज अहमद आदि ने बताया कि परिजन लगातार फोन करके कुशल क्षेम पूछ रहे हैं। हालांकि उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। फिर भी डर बना हुआ है कि आखिर हालात ...