जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर में गुरुवार को "इंजीनियरिंग घटकों के रिमैनिंग लाइफ असेसमेंट यानी शेष जीवन आकलन (आरएल-2026)" पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में देशभर के लगभग 150 प्रतिनिधियों, वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने शिरकत की, जिसमें आईआईटी खड़गपुर, सीएसआईआर-सीएमईआरआई दुर्गापुर, एनटीपीसी, महेंद्र डिफेंस और इंडियन ऑयल जैसी प्रमुख संस्थाओं के वक्ता शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. जी. सतीश रेड्डी (सदस्य, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड और पूर्व अध्यक्ष, डीआरडीओ) ने सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी, संगोष्ठी के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार साहू और संयोजक डॉ. सुमंत बागुई के साथ दीप प्रज्वलित कर किया।स्वागत भाषण के दौरान निदेशक डॉ. संदीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.