उन्नाव, अप्रैल 11 -- उन्नाव, संवाददाता। ईरान-इजरायल तनाव के बीच जनपद के एक मर्चेंट नेवी कर्मचारी ने बंदर अब्बास पोर्ट पर फंसे रहने के दौरान के भयावह हालात साझा किए। लगातार मिसाइल धमाकों के बीच कई दिन दहशत में गुजारने के बाद आखिरकार सुरक्षित लौटा। माखी थानाक्षेत्र के जुनैदपुर गांव निवासी शिवेंद्र चौरसिया मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं। हाल ही में ईरान में बढ़े तनाव के बीच गंभीर स्थिति में फंस गए थे। उनका जहाज ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर खड़ा था, तभी अचानक क्षेत्र में हालात बिगड़ गए। शिवेंद्र के मुताबिक, तीन अप्रैल को स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। उनके जहाज के आसपास मिसाइलों के धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। हर ओर धमाकों की गूंज सुनाई दे रही थी। जहाज पर मौजूद सभी क्रू मेंबर्स के बीच डर का माहौल बन गया। लगातार हो रहे हमलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.