मिसाइलमैन कलाम की याद में विकास भवन में रोपे पौधे
गोंडा, अगस्त 11 -- गोण्डा, संवाददाता। मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में पर्यावरण बैंक की ओर से चलाए जा रहे पेड़ से ही प्राण है, पेड़ लगाए-पेड़ बचाए अभियान के तहत विकास भवन परिसर में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रदेश प्रभारी अमीर अहमद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ दयानंद प्रसाद, जिला विकास अधिकारी डॉ. आदित्य त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी गोवर्धन दास जैन, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद समेत अधिकारियों ने आम, अमरूद और कटहल के पौधे लगाए। सीडीओ ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। अभियान के तहत एक से 14 अगस्त तक 21 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पर्यावरण बैंक के संयोजक एवं उत्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.