कौशाम्बी, मार्च 7 -- स्थानीय कस्बा निवासी राजू व पप्पू ने कस्बे में पॉवर हाउस के समीप पान की गुमटी खोल रखी है। शुक्रवार की रात ताला तोड़कर चोर राजू की गुमटी से सिगरेट, गुटखा आदि सहित करीब 10 हजार रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने पप्पू की गुमटी को निशाना बनाया। टीन काटकर उसकी गुमटी से भी दो हजार रुपये नकद व कुछ सामान पार कर दिया। पास में ही मनौरी निवासी महेंद्र कुमार की मिठाई की दुकान है। उसकी दुकान से दो हजार के आसपास का सामान समेट ले गए। दुकानदारों को घटना की जानकारी सुबह हुई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने छानबीन की। इस संबंध में थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.