गौरीगंज, जनवरी 30 -- गौरीगंज। कोतवाली क्षेत्र के पूरबगांव बाजार में स्थित मिष्ठान की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। दुकानदार अनिबरन अधिकारी निवासी पश्चिम बंगाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात वह अपनी दुकान के पड़ोस में परिवार के साथ सोया हुआ था। सुबह जब वह दुकान पर गया तो दुकान का सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकान में रखे पैसे, एलईडी टीवी, इलेक्ट्रानिक कांटा सहित काफी सामान गायब था। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में चोरी का मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.