कौशाम्बी, फरवरी 8 -- करारी थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब चौराह मजरा म्योहर स्थित एक मिठाई की दुकान में एक स्थानीय व्यक्ति ने तीन अन्य शराबी साथियों के साथ जमकर तोड़फोड़ की। सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदार ने नजारा देखा तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने एक नामजद व तीन अज्ञात के विरुद्ध करारी थाने में तहरीर दे दी है। सरायअकिल थाने के बैरागीपुर मजरा बसुहार निवासी छोटेलाल शुक्ल पुत्र शीतला प्रसाद शुक्ल ने बड़ा तालाब चौराहे पर मिठाई की दुकान खोल रखी है। आरोप है कि शाम को म्योहर निवासी राहुल अपने तीन साथियों के साथ शराब पीकर दुकान के पास मंडरा रहा था। रात तकरीबन 12 बजे आरोपियों ने पहले दुकान का बैनर, भट्ठी व लाइट बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर मौके पर फेंक दिया। इसके बाद सरायअकिल रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचकर जबरन खाना भी खाया। सुबह दुकानदार दुकान खोलने पहुं...