दरभंगा, मार्च 10 -- सिंहवाड़ा। सिमरी थाने के मिश्रौली में भूमि विवाद के दौरान हरे पेड़ को काटने से मना करने पर आरोपितों ने जमकर मारपीट की। मारपीट में जख्मी अवधेश मिश्र को इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जख्मी के आवेदन पर सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें गांव के ही सोनू कुमार मिश्र, नीलाम्बर मिश्र, दयानन्द मिश्र, संतोष मिश्र, मनोहर मिश्र, विक्की मिश्र व अनुराग मिश्र को नामजद किया गया है। एफआईआर में मारपीट के साथ लूटपाट एवं छिनतई के भी आरोप लगाए गए हैं। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...