मोतिहारी, अप्रैल 8 -- अमरदीप कुमार, गोविंदगंज। अरेराज के पिपरा पंचायत में पिपरा प्रीमियर लीग नाइट टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच सोमवार की संध्या 7 बजे से शुरू हुआ। मैच शुरू होने से पहले स्कूली बच्चों के साथ एक भव्य सांस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मैच मिश्रवालिया बनाम मधुबनी के बीच खेला गया। जिसमें मधुबनी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.4 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में उतरी मिश्रौलिया की टीम 15 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 96 रन बनाकर मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिश्रौलिया टीम के खिलाड़ी सौरव कुमार को समाजसेवी मोहित मिश्रा उर्फ गप्पू मिश्रा ने दिया । उन्होंने शानदार 52 रन बनाए तथा एक विकेट लिया। इस मैच में अंपायर की भूमिका में नरेश गुप्ता तथा राजू चौरसिया, कमेंट...