हरिद्वार, सितम्बर 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर मिश्री मठ में गुरुवार को विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया गया। इस दौरान 76 किलो के लड्डू का केक काटकर मिष्ठान वितरित किया गया। अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं नया अखाड़ा के महामंडलेश्वर करौली शंकर महाराज ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। राम मंदिर निर्माण और अनुच्छेद 370 को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। यह भी पढ़ें- मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र करौली शंकर महाराज ने कहा कि मिश्री मठ की ओर से रोग, शोक और नशामुक्ति के ...