शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- ददरौल।शहर के मोहल्ला मिश्रीपुर में हजरत मिश्री खान दादा मियां का दो रोजा उर्स और शुरू हो गया। पहले दिन दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी कर अपनी अकीदत को पेश किया गया। सोमवार सुबह फजिर की नमाज के बाद कुरानख्वानी हुई। जिसमें उलमा ने कुरान की तिलावत की। इसके बाद फातिहा ख्वानी में मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ की गई। आयोजक तहजीब खां ने बताया कि मंगलवार को शाम 8:00 बजे मिलाद शरीफ होगी। रात 11:00 बजे कुल शरीफ की नूरानी महफिल सजाई जाएगी उसके बाद महफिले समा होगी। जिसमें मशहूर कव्वाल अपने कलाम पेश करेंगे। यह भी पढ़ें- मधपुर शरीफ में आयोजित उर्स में उमड़े अकीदतमंद, मुशायरे ने बांधा समां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...